Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई दी। उन्होंने एक वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात पर वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि धामी सरकार का एक वर्ष ऐतिहासिक रहा है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अनेक जनहित के फैसले लिए गए हैं, जो पूरे देश के लिए नजीर बने हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। इस मौके पर सीएम श्री धामी जी को एक वर्ष के कार्यकाल के लिए बधाई दी गयी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। आज के दिन देवभूमि की जनता द्वारा अपनी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चुनी गई सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। आज हमारा उत्तराखंड ‘‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’’ बनने की राह पर अग्रसर है। उत्तराखंड की राजनीति में यह पहला अवसर था जब जनता-जनार्दन ने किसी एक दल को दोबारा सेवा का अवसर प्रदान किया था। इस मौके पर वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी जी का मुंह मीठा कर बधाई दी।