Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा किया स्नान

देहरादून, न्यूज़ आई : हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। हरकी पैड़ी पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दोपहर में हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट श्रद्धालुओं से भरे रहे। मां गंगा का अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। शास्त्रों में बुद्ध पूर्णिमा स्नान का बड़ा महत्व है। इसी स्नान के साथ बैशाख माह के स्नान का भी समापन हो जाता है। हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं के जत्थे बृहस्पतिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक रहा।