Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

सीबीएसई के 12वीं और 10वीं के रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को दी बधाई

देहरादून,न्यूज़ आई : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे जारी किए तो वहीं दोपहर बाद सीबीएसई की ओर से 10वीं के परिणाम घोषित किए गए। 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा। देशभर में सीबीएसई के 16 रीजन हैं। देहरादून रीजन 15वें स्थान पर। बीते साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 5.13 फीसद की गिरावट आई है। 2021-22 में 85.39 फ़ीसदी पास प्रतिशत रहा था। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। बोर्ड के अधीन 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पहली बार बोर्ड परीक्षा दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।