Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मीडिया और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी कर सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य लाइन विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन और संचार के दूसरे साधनों को दुरूस्त रखे। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। पूरा प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर इससे निपटने में जुटा है। जो भी लोग उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बना रहे हैं, मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए तय करें।