Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाने के दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को अक्तूबर 2026 तक पूरा करेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नई टाउनशिप विकसित किए जाने के संबंध में बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों से आठ नए शहर विकसित करने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन टाउनशिप विकसित होगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चंपावत और टिहरी जिले में दो हिल स्टेशन बाने का प्रस्ताव है।