Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से लापता सैनिक रंजीत सिंह की माता परमजीत कौर और परिजनों ने की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से बाजपुर के थाना कैलाखेड़ा निवासी 8 सिख रेजिमेंट के जवान नायक रंजीत सिंह की माता परमजीत कौर और परिजनों ने मुलाकात की है। मंत्री ने परिवारजनो का ढाढस बधाते हुए उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

ऊधमसिंह नगर जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को भारतीय सेना के लापता जवान के परिजनों ने बताया कि वह सिख रेजिमेंट में है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। वह 22 जुलाई को एक माह की छुट्टी काटने के बाद अपनी पल्टन के लिए लौटा किंतु वहाँ नहीं पहुँचा। उन्होंने बताया कि वह 22 जुलाई की शाम 6 बजे दोराहा से बस में बैठा किंतु रविवार को उनके बटालियन से फ़ोन के द्वारा पता चला कि वहाँ नहीं पहुँचा है उससे आगे की जानकारी का अभी तक कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने सैनिक कल्याण मंत्री से नायक रंजीत को सकुशल ढूंढने के लिये जनपद पुलिस को निर्देश देने की बात कही । मंत्री ने मौक़े पर ही जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि लापता जवान को खोजने के लिये टीम का गठन कर प्रार्थिकमता पर काम करे। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में यदि अन्य राज्य की पुलिस से सहायता लेने हो तो संबंधित राज्य से तत्काल वार्ता की जाये।