Breaking News
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया
  • देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड
  • नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड सरकार सशक्त भू-कानून शीघ्र लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार इस कानून को लागू करने को पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही कैबिनेट मे इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हो चुकी है। जन भावनाओं का सम्मान सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन भावनाओं के अनुरूप सरकार इस कानून को लागू करने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में जुलाई, 2021 में भू-कानून के परीक्षण और अध्ययन को पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। समिति के अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त आइएएस डीएस गब्र्याल व अरुण कुमार ढौंडियाल और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं तत्कालीन राजस्व अपर मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन सम्मिलित थे। समिति ने भूमि खरीद के दुरुपयोग को रोकने के लिए भूमि खरीद की अनुमति जिलाधिकारी के स्थान पर शासन स्तर से देने पर जोर दिया है। समिति की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए सरकार ने कैबिनेट की सब कमेटी का गठन किया है। सब कमेटी की संस्तुतियों के साथ इस रिपोर्ट को कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके बाद इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा, ताकि नया सशक्त भू-कानून अस्तित्व में आ सके।