Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

सीएम धामी ने किया एलान, अग्निवीर योजना के विरोध में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

देहरादून, न्यूज़ आई: अग्निवीर योजना के विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे उन युवाओं को सरकार बड़ी राहत देने जा रही है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं अथवा स्कूल-कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर इन युवाओं और विद्यार्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं से संबंधित कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा सुरक्षा योजना प्रारंभ की जाएगी। राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें हिंदी तथा अंग्रेजी, दोनों माध्यम में निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य के प्रमुख चौराहों और सड़कों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों, साहित्यकारों और महान विभूतियों के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में एकल, निराश्रित, परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी।