Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई : राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिनअपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए। बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।