Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग !

(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग की विंडो शुक्रवार से खुल गई हैं। फैंस के अंदर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते ‘जवान’ ने पहले दिन टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर डाली है। फर्स्ट डे के ‘जवान’ के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। गुरुवार को शाह रुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’  का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसको देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एडवांस बुकिंग की शुरुआत होने से उनके पास इस फिल्म को सबसे पहले देखने को सुनहरा अवसर मिल गया है, जिसका वे जमकर फायदा उठा रहे हैं।