Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिताजी बलवंत फर्स्वाण के निधन पर दुःख व्यक्त किया
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। मु
  • एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी

बड़े तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होगा हरिपुर : मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। एक खास कार्यक्रम के तहत वो मां यमुना के तट पर पहुंचे और उनको नमन किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर नमन किया और मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना हरि स्नान घाट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी के साथ ही मां यमुना हरि स्नान घाट का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। इस खास मौके पर सीएम धामी ने आरती की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में यमुना जी के तट को विकसित कर एक नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। यह क्षेत्र हरिद्वार ऋषिकेश के भांति विश्व विख्यात हो इसके लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा मां यमुना के आशीर्वाद से भव्य घाट निर्माण का संकल्प पूरा होगा। धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं का हरिपुर स्थल सभी प्रदेश एवं देशवासियों की आस्था का केंद्र है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने हरिपुर धाम के यश को पुनर्स्थापित करने का जो संकल्प लिया है उसे शीघ्र ही सिद्धि तक पहुंचाएगी। मां यमुना का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हरिपुर के एक नए धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक आएंगे। आज जौनसार बाबर का क्षेत्र जो फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है आने वाले समय में वह हरिपुर के लिए भी जाना जाएगा।