Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे बदरीनाथ धाम

देहरादून, न्यूज़ आई : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इससे पहले शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। बदरीनाथ धाम पहुंचे ही यहां मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है। इससे पूर्व रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दिव्य दरबार में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।