Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम धामी ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक

देहरादून, न्यूज़ आई: देहरादून में आयोजित में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमारी सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में भारत की सही पहचान भावी पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री के माध्यम से उन्हें इस दिव्य दरबार में बालाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था को साझा करने का अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे पावन दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य कम लोगों को ही प्राप्त होता है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का सीएम आवास आगमन पर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ भक्तों ने उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे। त्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भक्त दून पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग दरबार शुरू होने का इंतजार करते रहे। सहारनपुर निवासी सूरज कटारिया ने बताया की वह बाबा के पहली बार दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था है की उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।