Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

चमोली गौचर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जोरदार रोड शो

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित नंदा गौरा महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां जोरदार रोड शो किया। साथ ही यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री दोपहर हेलिकॉप्टर से गौचर पहुंचे। इसके बाद कार से बीआरओ गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। सीएम धामी नंदा-गौरा महोत्सव, बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तैं अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं के अलावा महिलाओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। विभिन्न तरह के ढोल-नगाड़ों की टीमों ने रोड शो के दौरान धूम मचा दी। वहीं, जनसभा में भी इतनी भीड़ उमड़ी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।