Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फ‍िर जारी किया समन

देहरादून, न्यूज़ आई : कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर समन जारी कर दो अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हरक सिंह रावत को समन जारी किया है। पिछले समन पर हरक सिंह रावत ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

हरक सिंह रावत को पहले 29 फरवरी को यहां ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था लेकिन उन्होंने कुछ काम का हवाला देकर नोटिस को टाल देने का अनुरोध किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले के सिलसिल में सात फरवरी को रावत एवं अन्य के परिसरों पर छापा मारा था। पहले, इस मामले में रावत की पुत्रवधू और पूर्व कांग्रेस नेता अनुकृतिु गोसाईं को भी ईडी ने समन दिया था लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं। गोसाईं ने इस माह के प्रारंभ में कांग्रेस छोड़ दी थी।