Breaking News
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया
  • देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड
  • नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामला, हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन, ठेकेदार पर भी एक्शन
  • मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना की
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से की मुलाकात, परिवार को बंधाया ढांढस

देहरादून, न्यूज़ आई : ऊधमसिह नगर के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई है। मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने बाबा तरसेम सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ नानकमत्ता गुरुद्वारा कैंप पहुंचे। सीएम धामी ने नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि, आज सुबह करीब 6.30 बजे बाबा तरसेम सिंह डेरे के बाहर कुर्सी पर बैठे थे, तभी अचानक आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोलियां लगने से बाबा तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाबा को उनके समर्थकों ने खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।