Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

रोगी बणिग्यों वीडियो गीत व पोस्टर का हुआ विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई : आज दिनांक 30.09.2024 को कलर्ड चेकर्स फिल्मस् एंटरटेंमेंट प्रा0 लि0 के एमडी श्री वैभव गोयल जी द्वारा उत्तराखण्डी वीडियो साॅन्ग रोगी बणिग्यों का पोस्टर और गीत लांच किया गया। रुद्रांश एंटरटेंमेंट के बैनर तले बना उत्तराखण्डी वीडियो गीत रोगी बणिग्यों में स्वर व गीत अंजली रमोला नेगी, संगीत-सुरेंद्र कोहली, गणेश चंद, कलाकार-अनुज पंडित, नेहा मल्होत्रा, कैमरा और संपादक-विकास उनियाल, निर्देशन-शिव कुमार के द्वारा किया गया है, इसमें सभी कलाकारों और पूरी टीम के द्वारा सुंदर अभिनय किया, इस साॅन्ग की थीम-एक पत्नी अपनी पीड़ा अपने पति से बयां कर रही है।
इस वीडियो गीत की पूरी शूटिंग चकराता, सहिया के आप पास की गई है। कलर्ड चेकर्स फिल्मस् एंटरटेंमेंट प्रा0 लि0 के एमडी वैभव गोयल जी ने उत्तराखण्डी वीडियो साॅन्ग रोगी बणिग्यों को देखा और उन्होंने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी, और उन्होंने आगे भी ऐसे ही नये-नये गीतों को बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अवनीश वशिष्ठ, विकास उनियाल, अनुत पंडित, शिव कुमार, निखिल नाहर, विपिन कुमार, भरत कुमार, राहुल कुमार, ललित, सूरज आदि लोग उपस्थि रहे।