Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

देश विरोधियों को आगे बढ़ाती रही है कांग्रेसः दुष्यंत गौतम

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही देश के विरोधियों को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है और पंजाब के घटनाक्रम को इस तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की छवि इस तरह की रही है और कांग्रेस इसका फायदा उठाना चाहती थी और खुद कांग्रेस के सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी और प्रियंका सिद्धू की पक्षधर रही है,लेकिन जनता के आगे किसी की नहीं चलती और यही हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सैन्य पृष्ठभूमि के है और सीमावर्ती राज्य के सीएम होने से हर समस्या से अवगत हैं। सिद्धू तमाम तरह के विरोध के बावजूद पाकिस्तान गये और यह सब साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि यह समय राष्ट्रवादी लोगों का राष्ट्र विरोधियो के खिलाफ खड़े होने का है और उन परिस्थितियों में जब हमारी सीमाओ पर भारत के दुश्मन नजरें गढाये खड़े है तो देश की मजबूती के लिए सतर्क और खड़े होने की जरुरत है।