Breaking News
  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ : मुख्यमंत्री
  • वंदे मातरम: पूरा गान देश की एकता का प्रतीक; अब भारत को और विभाजित नहीं होने दिया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात
  • 3 लाख से अधिक बहनें बनीं लखपति दीदी, सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण
  • प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बढ़ा रहीं आत्मनिर्भरता की ओर कदम

भाजपा को फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष !

देहरादून, न्यूज़ आई : सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुट गई प्रदेश भाजपा को फरवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। पहले दिसंबर आखिर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सदस्यता अभियान के बीच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वजह से पार्टी का सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम आगे खिसकता जा रहा है। प्राथमिक सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का दावा कि पार्टी ने लक्ष्य से अधिक 22 लाख सदस्य बना लिए हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर तक सभी 11,729 बूथों में 12 सदस्यीय इकाइयों का गठन होना है। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने 20 नवंबर यानी बुधवार तक 50 प्रतिशत बूथ कमेटियों के गठन हर हाल में करना है। इन कमेटियों के गठन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रस्तावित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में रखनी है।इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व मंडल, जिला समितियों के गठन के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय कर सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा कि अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी।