Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

सीएम धामी ने राहत शिविरों में प्रभावितों का जाना हाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह आपदा राहत केंद्र कुलसारी में आपदा प्रभावितों से मिले। साथ ही अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान लोग भावुक नजर आए। सीएम को देख उनकी आंखें भर आई। सीएम कहा कि सरकार हर मुश्किल घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। सभी प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने आपदा से प्रभावित सात लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है। हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। कहा कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने थराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यों की सराहना भी की। सीएम ने आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों एवं मृतकों के परिजनों को रूपये 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि चेक प्रदान करने के साथ ही, बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।