Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

थराली में शौर्य महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून, न्यूज़ आई : थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सेना के जवानों ने बैंड धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा कर शहीदों को नमन किया। देवाल की प्रसिद्ध धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि आज का भारत नया भारत है, जिसे सेना ने बनाया है। जो दुश्मन के घर में जाकर आतंकवादी को जवाब देता है। कहा कि पहले सेना को सामान ही नहीं मिलता था, लेकिन अब आधुनिक उपकरण दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महोत्सव में अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।