Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश, सभी 242 की मौत !

देहरादून, न्यूज़ आई : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में 242 लोग थे, जिसमें लगभग सभी लोगों के मरने की बात कही जा रही. इसी विमान में गुजरात के पूर्व मुख्मंत्री विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे. जिनको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो इस हादसे में दुनिया को अलविदा कह गए.   न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं बचे. विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई. उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश हो गया था.

गुजरात सरकार ने शवों की पहचान के लिए प्लेन में सवार लोगो के परिजनों से डीएनए (DNA) सैंपल देने की अपील की है. हादसा इतना भयानक था कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया है.

गुजरात सरकार के अधिकारी ने कहा, “बीजे. मेडिकल कॉलेज में DNA परीक्षण की व्यवस्था की गई है इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, विशेष रूप से उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने नमूने स्थान पर जमा करें ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके.”

इस प्लेन हादसे में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां विमान दुर्घटना में घायलों को लाया गया है. यहां उन्होंने घायल लोगों से बातचीत की.