Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

देवस्थानम बोर्ड के भंग करने का फैसला लेकर मुख्यमंत्री ने जन भावनाओं का सम्मान किया: सांसद नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने देवस्थानम बोर्ड के भंग करने का फैसला लेकर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन भावनाओं का सम्मान किया है और जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं इस प्रकार के अनेकों चुनौतीपूर्ण एवं जन सरोकार के मामलों पर साहसिक निर्णय लेकर उन्होंने सभी वर्गों के दिलों में अपना एवं भारतीय जनता पार्टी का मान सम्मान बढ़ाया है।
सासंद बंसल ने कहा कि बोर्ड भंग होने से एक संदेश यह गया है कि भारतीय जनता पार्टी धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप से दूर रहना चाहती है ।धार्मिक प्रबंधन का काम धार्मिक संस्थाएं करें इस प्रकार का यह फैसला लेकर धामी जी ने मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास इस नारे को सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बधाई देता हूं ।