बादल फटने से हुई भारी क्षति का समाचार अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाला- सीएम धामी
देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुई भारी क्षति का समाचार अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाला है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं. इस संबंध में मैं वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूं तथा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं.”
