Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

15 August: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार कैम्प द्वारा गॉधी पार्क में भव्य एवं मनमोहक बैंड प्रदर्शन का आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : दिनांक 15-08.2025 को स्वतंत्रता के पावन अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी.), सीमाद्वार कैंप, देहरादून के पाईप बैण्ड् एवं ब्रास बैण्ड द्वारा देहरादून के दिल में बसे ऐतिहासिक गॉधी पार्क में भव्य एवं मनमोहक बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आई.टी.बी.पी. सीमाद्वार कैम्प के पाईप बैण्ड एवं ब्रास बैण्ड ने देशभक्ति से ओत प्रोत धुनों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

बैंड की प्रस्तुतियों में राष्ट्र भक्ति की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी, जिससे वातावरण में देशप्रेम और गर्व की भावना का संचार हुआ। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढाने वाला रहा, बल्कि देहरादूनवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव भी साबित हुआ। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान सेल्फी पॉइन्ट सबसे ज्यादा रोचक रहा, जिसमें वहा पर उपस्थित बच्चें एवं स्थानीय नागरिक अपनी सेल्फी लेकर बहुत ही खुश नजर आये।