Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आये प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर कौथिग फाउंडेशन, मुंबई से आये प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडवासियों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने उत्तराखंड @ 25 मिशन में प्रवासी उत्तराखंड वासियों  से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी एवं आदर्श राज्य बनाया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बाहर हमारे प्रवासी राज्यवासी हमारे ब्राण्ड एंबेसडर भी है। देश में राज्य की बेहतर छवि बनाने में भी उन्होंने प्रवासियों से सहयोगी बनने को कहा है। कौथिग फाउंडेशन के महासचिव केशर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कौथिग फाउंडेशन मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों का प्रमुख संगठन है। विगत 13 वर्षों से कौथिग फाउंडेशन द्वारा कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्तराखंड में सिनेमा थीम रखी गयी है। कौथिग फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया था, मुख्यमंत्री को भेंट स्वरूप अरसा भेंट किया।
 इस अवसर पर चारधाम हॉस्पिटल के ड़ॉ के.पी.जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, कांता प्रसाद, बलवंत सिंह पंवार आदि शामिल थे।