Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में झील में पानी का जलस्तर हुआ कम, लोगों के लिए राहत की खबर

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तरकाशी में स्यानाचट्टी में झील में पानी का जलस्तर कम हुआ है। शासन-प्रशासन और जनता के लिए राहत की खबर है। बडकोट में यमुनोत्री धाम सहित आसपास अतिवृष्टि के कारण यमुना नदी ने रौद्र रूप ले लिया था। यमुनोत्री धाम से यमुना नदी अपने रौद्र रूप के साथ आगे बढ़ती चली गई। कुदरत की महिमा के चलते सिस्टम ने राहत की सांस ली है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एन एच के अधिकारियों के साथ शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर  भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे।

इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही के लिए सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनात है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।ईई मनोज रावत ने कहा कि कम से कम यहां पर दो दिन बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है।