Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

साक्षरता रैंकिंग में देशभर में दूसरे नंबर पर पहुंचा उत्तराखंड !

देहरादून, न्यूज़ आई : शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज मसूरी पहुंचे. यहां उन्होंने भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी दी. धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश में अब तक 37 विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं. इस साल यह संख्या 40 हो जाएगी. उन्होंने कहा इस वर्ष 700 स्कूलों में व्यावसायिक कक्षाएं शुरू की जा रही हैं. 1200 इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास और हर स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा शिक्षा को सीमित दायरे से निकालकर एक वैश्विक स्तर पर लाने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है. धन सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड अब केवल पर्यटक स्थल नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय केन्द्र बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड में वर्तमान में 22,000 से अधिक स्कूल संचालित हो रहे हैं. जहां 37 लाख छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. प्रदेश में इस साल विश्वविद्यालयों की संख्या 40 हो जाएगी. उन्होने कहा हमने शिक्षा को सीमित दायरे से निकालकर एक वैश्विक स्तर पर लाने की दिशा में काम शुरू किया है. अब विदेशी छात्र भी उत्तराखंड में पढ़ाई के लिए आ रहे हैं.

उन्होंने कहा साक्षरता के मामले में उत्तराखंड अब पूरे भारत में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है. अब सिर्फ तमिलनाडु हमसे आगे है. अगले साल हम उसे भी पीछे छोड़ देंगे. राज्य सरकार ने शिक्षा सुधार के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया है. राज्य के विश्वविद्यालयों को वैश्विक रैंकिंग में लाना, नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित करना और कक्षा 9वीं से व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत की जायेगी. जिससे छात्र शिक्षा के साथ रोज़गार की दिशा में भी आगे बढ़ सकें. उन्होने कहा इस वर्ष 700 स्कूलों में व्यावसायिक कक्षाएं शुरू की जा रही हैं.