Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, वृद्ध व अस्वस्थ कलाकारों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश में एक राज्य स्तरीय और दो मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण होगा। इसके अलावा हर जिले में सभागार बनाया जाएगा तो वहीं अब वृद्ध व अस्वस्थ कलाकारों को मासिक पेंशन तीन हजार से बढ़कर छह हजार रुपये तक मिलेगी। इसके अलावा संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक कलाकारों को मानदेय अब नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिया जाएगा। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की। निंबूवाला में आयोजित निनाद महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों व लेखकों की मासिक पेंशन में तीन हजार रुपये की वृद्धि की। इसके अलावा संस्कृति विभाग के अंतर्गत सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकारों का मानदेय और अन्य व्यवस्थाएं भारत सरकार के उपक्रम नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक प्रेक्षागृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन के लिए प्रदेश में एक राज्य स्तरीय संग्रहालय और कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का निर्माण होगा। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक संगम इस बात का भी प्रमाण है कि भौगोलिक सीमाएं हमें बांट नहीं सकती, हम सब एक साझा विरासत और एक साझा हिमालय की चेतना से जुड़े हुए हैं।