Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हालिया हिजाब विवाद पकड़ रहा तूल

देहरादून, न्यूज़ आई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हालिया हिजाब विवाद तूल पकड़ चुका है. इसलिए इस पर हर जगह चर्चा हो रही है. अब दुनिया के जाने-माने शिया धर्मगुरु और ऑल इंडिया शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अपील की है कि वे इस मामले को तुरंत सुलझाएं. मौलाना सैफ अब्बास ने कहा, “नीतीश फौरी तौर पर उस लड़की को बुलाएं, उससे बात करें और कहें कि नौकरी मत छोड़ो, मैं तुम्हारे पिता समान हूं. मैं समझता हूं कि नीतीश ने अनजाने में यह काम किया है.”

बिहारके मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंच पर हिजाब हटाने पर चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्‍टर नुसरत परवीन को झारखंड सरकार ने नौकरी का ऑफर दिया है. नुसरत परवीन को बिहार में आज ड्यूटी ज्‍वॉइन करनी है, लेकिन उनके हिजाब विवाद के बाद ड्यूटी ज्‍वॉइन करने से मना करने की खबरें आई थीं. पिछले 5 दिनों से इस मुद्दे पर काफी बहस हो रही है. विपक्ष भी इस मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार को घेर रहा है. हालांकि, नुसरत ने इस पूरे विवाद पर अभी तक चुप्‍पी साधी हुई है, लेकिन उनके करीबी दोस्‍तों का कहना है कि वह तय समय पर ड्यूटी ज्‍वॉइन कर लेंगी.