Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

प्रयागराज में माघ मेले का उत्साह के साथ आगाज

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रयागराज संगम की पावन रेती पर 44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले का शुभारंभ शनिवार (3 जनवरी)को पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ हो गया है. देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.

अब तक लाखों श्रद्धालु संगम स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास में कल्पवास करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में कल्पवासी अगले 44 दिनों तक संगम तट पर रहकर साधना और भक्ति में लीन रहेंगे.  माघ मेले के अवसर पर मेला अधिकारी ऋषि राज ने भी बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली गई हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर माघ मेला शुरू हो चुका है. सुबह 8 बजे तक लगभग 65 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके थे. श्रद्धालु और कल्पवासी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और विभिन्न घाटों पर स्नान कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. करीब 8 किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है, जहां डीप वॉटर बैरिकेडिंग लगाई गई है. संगम नोज पर एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी के जवानों को अलर्ट मोड पर तैनात किया गया है.

पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 300 से अधिक एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही संगम नोज पर वॉच टावर बनाया गया है, जहां से पुलिसकर्मी 24 घंटे पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं.