Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

वाराणसी में PM मोदी ने दी 6350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (28 अप्रैल) को वाराणसी में करीब 6,350 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अपनी बहनों और बेटियों को ये भरोसा दिलाता हूं कि मैं इसे लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. अपने भाषण के दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन ने दौरान कहा, “भारत को विकसित बनाने का मिशन अनवरत चल रहा है. भारत को विकसित बनाने का स्तंभ भारत की नारी शक्ति है. ये बड़ा लक्ष्य है लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना. अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा ये प्रयास सफल नहीं हो पाया. मैं इसे लागू करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा. महिलाओं को ताकत मिलने से समाज और देश मजबूत होता है. काशी की बहनों ने भी कई तरह की मुश्किलें देखी हैं, बेटियों को अक्सर, अनेक प्रकार के सवाल से गुजरना पड़ता था, तुम्हें इसकी क्या जरूरत है, ये काम तुमसे नहीं हो पाएगा, और कई बार तो सवाल भी नहीं पूछे जाते थे सीधे फरमान सुनाया जाता था.” उन्होंने आगे कहा, देश की अधिकतर बहन बेटियों के लिए ऐसे अनुभव रहे हैं, और इसको सहज मान लिया जाता था, और 25 साल पहले जब मैं गुजरात का सीएम बना था, मैंने ऐसी धारणाओं को तोड़ने का प्रयास किया था. तब से लेकर आजतक हमारी सरकार की नीतियों में महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. 2014 के बाद 12 करोड़ शौचालय बने, 12 करोड़ से ज्यादा नल से जल पहुंचाया, 30 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खुले, 2 साल पहले यहां सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा अभियान चलाया था, बेटियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य में सुकन्या समृद्धि योजना बड़ी भूमिका निभा रही है. और मुद्रा योजना से बेटियों की कमाई सुनिश्चित हुई है, हमारी सरकार का पूरा जोर महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहा है.”