उत्तराखंड में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म बांटेंगे
देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का काम शुरू हो गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के पास गणना फार्म पहले ही पंहुचा दिए गए हैं. इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे.ऐसे में 7 जुलाई तक यानी अगले एक माह के दौरान में बीएलओ, मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप के जरिए डिजिटिलाइज करेंगे.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे बुक ए कॉल विद BLO के फीचर से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं. इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं. कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ की ओर से मतदाता से खुद संपर्क किया जाएगा.
