Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

सीएम धामी का संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व एक बार फिर देखने को मिला

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संवेदनशील और मानवीय व्यक्तित्व एक बार फिर देखने को मिला। चम्पावत जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने देशीफार्म, बनबसा में श्री बलवीर कश्यप के आवास पहुंचकर उनकी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही वन विभाग की ओर से सर्पदंश पीड़ित परिवार को 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सरकार की संवेदनशीलता का परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री, चन्दफार्म निवासी श्री दिनेश चन्द्र जोशी के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र स्वर्गीय श्री नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं चन्दफार्म निवासी श्री हरीश चन्द के आवास पहुंचकर उनके पूजनीय पिता स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दुःख की इस घड़ी में स्वयं परिवारों के बीच पहुंचकर उनका दुःख साझा करना यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में सहभागी और एक संवेदनशील अभिभावक भी हैं। उत्तराखण्ड की जनता के प्रति उनका यह आत्मीय व्यवहार और सेवा भाव उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाता है।