मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत एवं अभिनंदन किया
देहरादून, न्यूज़ आई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। वह परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया
