Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

उत्तराखंड के शय्याग्रस्त दो राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा सहायक, 20-20 हजार रुपए देगी सरकार

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में शय्याग्रस्त दो राज्य आंदोलनकारियों को अब सहायक उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है. गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है. गृह सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो राज्य आंदोलनकारियों को इसका लाभ मिलेगा. दोनों आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए सरकार की ओर से 20-20 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी.

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से घायल होकर पूरी तरह शय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है. अब इन दोनों आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए सरकार की ओर से हर महीने 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

इन दो राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगी सुविधा: इस संबंध में गृह विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है. गृह सचिव शैलेश बगोली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रुड़की निवासी प्रकाश चंद कांति और देहरादून निवासी अमित ओबरॉय को इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से हुए थे घायल: दरअसल, ये दोनों ही राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल हुए थे. गोली लगने के कारण वे दिव्यांग हो गए और वर्तमान में पूरी तरह शय्याग्रस्त हैं.

Leave a Reply