Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, न्यूज़ आई: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55 हजार से अधिक वोट पाकर चंपावत उपचुनाव में ऐतहिासिक जीत हासिल की है। उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सीएम के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही भाजपाइयों ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं सीएम धामी भी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीते। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।  कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।  सीएम धामी जहां सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें वहीं चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है। जिसने एक बार फिर पार्टी की गुटबाजी की कलई खुल गई।