Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

75 न्यूट्री स्मार्ट विलेज के माध्यम से गांवों में पोषकता बढ़ाने की श्रृंखला बनाई जानी चाहिए: कृषि मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हमारी कोई भी माताएं-बहनें और बच्चे कुपोषित नहीं रहने चाहिए, यह सभी का संयुक्त दायित्व है।
तोमर ने बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत केंद्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर के पोषण अभियान के तहत 13 राज्यों के 23 जिलों में ‘75 न्यूट्री स्मार्ट विलेज’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत के प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है।
तोमर ने कहा कि इन 75 न्यूट्री स्मार्ट विलेज के माध्यम से गांवों में पोषकता बढ़ाने की श्रृंखला बनाई जानी चाहिए। इन गांवों में प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं को बढ़ावा देने के साथ ही प्राकृतिक और बेहतर किस्म के बीजों का वितरण किए जाएं, ताकि आगे सभी उपज भी पोषकता से भरपूर हों। मंत्री ने मोटा अनाज पीडीएस से वितरित करने के संबंध में राज्य स्तर पर जागरूकता लाने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा के पुरी, खोरधा, कटक व जगतसिंहपुर में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।