Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

अजिंक्य रहाणे से छिन सकती है टेस्ट टीम की उपकप्तानी !

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयनकर्ता भारतीय टीम का एलान करेंगे. भारत को इस दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलना है. रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सीनियर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छिन सकती है. इसके अलावा भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा की टीम से छुट्टी हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी सिर्फ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का एलान करेगा. वहीं वनडे सीरीज़ के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा. क्योंकि वनडे सीरीज़ अगले साल 19 जनवरी से शुरू होनी है. इसके साथ ही बतौर वनडे कप्तान विराट कोहली के भविष्य पर भी फैसला लिया जाना है.
लगातार 12 नाकामियों के बाद अजिंक्य रहाणे का उपकप्तान बने रहना काफी मुश्किल है. यही वजह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में फिटनेस का हवाला देकर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. अगर रहाणे को उपकप्तानी से हटाया जाता है तो टी20 कप्तान रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.