Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

बागेश्वर उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

बागेश्वर/देहरादून, न्यूज़ आई : बागेश्वर उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस समेत पांच प्रत्याशियों का भाग्य भी मतपेटियों में कैद हो गया है। अब आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी। बागेश्वर विधानसभा सीट बीते 26 अप्रैल को पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।