Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

उत्तराखंड में दून समेत छह जिलों में तीन दिन भारी वर्षा का रेड अलर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में मानसून की वर्षा आफत बन गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा के हालात हैं। देहरादून में भी कई क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन मौसम के लिहाज से भारी पड़ने की आशंका है। वहीं दून समेत छह जिलों में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश लोगों को खूब सता रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। देहरादून जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।