Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की

देहरादून, न्यूज़ आई : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ चुकी है. निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे. 6 नवंबर को पहले चरण का और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.  आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. चुनाव आयोग ने कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है. बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले जाएँगे, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार लगभग 7.43 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं. इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में दर्ज हैं. लगभग 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 85 साल से ऊपर है, वोट डालेंगे. दिलचस्प बात यह है कि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 14 हजार है. इस बार लगभग 14 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे.