Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखण्ड में बिजली की दरों में हुई बढ़ोत्तरी

देहरादून, न्यूज़ आई : वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यूपीसीएल ने 12.01% की विद्युत टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव रखा था, परन्तु माननीय आयोग ने मात्र 5.62% की वृद्धि को स्वीकृति दी। इस वृद्धि में यूजेवीएनएल और पिटकुल को गत वर्षों की बकाया धनराशि के आधार पर 5.52% की स्वीकृत राशि भी शामिल है। इस प्रकार यूपीसीएल को केवल 0.10% की वास्तविक वृद्धि मिली है।
अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखण्ड (2025-26) में लागू विद्युत दरें अभी भी कम है। घरेलू श्रेणी: उत्तराखण्ड ₹6.16 प्रति यूनिट, हिमाचल प्रदेश ₹6.33 प्रति यूनिट, मध्य प्रदेश ₹6.71 प्रति यूनिट, उत्तर प्रदेश ₹6.71 प्रति यूनिट, राजस्थान ₹8.42 प्रति यूनिट, बिहार: ₹8.62 प्रति यूनिट, महाराष्ट्र ₹9.47 प्रति यूनिट। आयोग द्वारा कृषि श्रेणी (आरटीएस 4 ए) के अलावा अन्य सभी श्रेणी के डिमांड /फिक्स चार्जेज में कोई वृद्धि अनुमन्य नहीं की गई है। बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिये मात्र ₹0.10 प्रति यूनिट की वृद्धि अनुमन्य की है।