Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को विधानसभा उपचुनाव के चलते रहेगा अवकाश

देहरादून, न्यूज़ आई : चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को विधानसभा उपचुनाव के चलते अवकाश रहेगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से आदेश जारी हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के चलते 31 मई को सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अर्द्ध निकाय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, कोषागार, उपकोषागार बंद रहेंगे। जो कर्मचारी चंपावत के मतदाता हैं और अन्य जगहों पर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें भी उस दिन मतदान के लिए अवकाश मिलेगा, भले ही वह संविदा पर कार्यरत क्यों न हों। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा मतदान में हिस्सा लें।