Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

गैरसैंण विधानसभा में बजट सत्र को लेकर असमंजस

देहरादून, न्यूज़ आई : गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में सात जून से प्रस्तावित सत्र को लेकर असमंजस बना हुआ है। सत्र के दौरान राज्यसभा चुनाव देहरादून में होने की वजह से सत्र की तारीख में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। उधर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सत्र के लिए संसाधन और सुविधाएं जुटाना भी सरकार के लिए चुनौती माना जा रहा है।  हालांकि वित्त विभाग बजट की पूरी तैयारी कर चुका है। मार्च महीने में लेखानुदान लाने के बाद अब सरकार को वित्तीय वर्ष के लिए बजट लाना है। वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बजट की पूरी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट में जन सुझावों को शामिल करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हितधारकों के साथ दो बड़ी बैठकें कर चुके हैं। इन सब तैयारियों के बीच सचिव विधायी एवं संसदीय विभाग ने बजट सत्र आहूत करने के लिए विधानसभा सचिव को व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। लेकिन इन सारी कवायद के बावजूद सत्र के तय तिथि पर आहूत होने को लेकर सस्पेंस बना है।