Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

मुख्यमंत्री ने किया कोविड केयर सेन्टर का लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरूवार को सचिवालय में हेनीवेल द्वारा नैनीताल में स्थापित 20 बिस्तरो वाले कोविड केयर सेन्टर का वर्चुवली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिये हेनीवेल के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेनीवेल द्वारा कोविड से बचाव के लिये राज्य में 250 पीपीई किट, 60 आक्सीजन कन्सन्टेटर तथा मास्क भी वितरित किये हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस महामारी की रोकथाम में सभी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
हेनीवेल के श्री राकेश एवं आशीष द्वारा मुख्यमंत्री को भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उत्तराखण्ड के 250 लोगो को रोजगार भी दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मुख्य सलाहकार मुख्यमंत्री श्री शत्रुघन सिंह, प्रभारी सचिव श्री नीरज खैरवाल तथा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी नैनीताल श्री धीराज गब्र्याल भी उपस्थित थे।