Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह अल्मोड़ा पहुंचकर श्रावणी मेला का किया उद्धाटन

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर यहां श्रावणी मेला का उद्धाटन किया. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि आज बहुत शुभ दिन है, मैं आप सभी लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और भारत सरकार ने मानसखंड मंदिर माला मिशन शुरू किया है. जिसके तहत सभी पौराणिक मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर तेजी से अग्रसरित है. केंद्र सरकार से अबतक उत्तराखंड के लिए सवा लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हो गई है. जिन पर तेजी से काम चल रहा है. चाहे वह भारत माला प्रोजेक्ट हो या ऑलवेदर रोड. पूरे देश में कनेक्टिविटी को लेकर तेजी से काम चल रहा है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है. ऐसे में मानसखंड मंदिर माला मिशन से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे. उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का ब्रॉडगेज सर्वे शुरू हो गया. प्रधानमंत्री के आठ साल के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है. जिसका लाभ भारत की गरीब जनता को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि बहुप्रतिक्षित अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है. इसके लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है. सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले जो हमने संकल्प पत्र जनता के बीच रखा था. उसके अनुरूप भारत सरकार ने मानसखंड मंदिर माला मिशन की शुरूआत की है. जिसके तहत सभी पौराणिक मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए कार्य योजना तैयार की गई है.

सीएम धामी ने कहा कि जागेश्वर मंदिर का काफी महत्व है. जिस प्रकार बद्रीनाथ केदारनाथ समेत चारों धामों का महत्व है, वैसे ही जागेश्वर धाम का भी अपना महत्व है. हमारी सरकार ने मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना प्रस्तावित की है, जिसके तहत जागेश्वर धाम का हर प्रकार से सौंदर्यीकरण समेत विकास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आज उन्होंने जागेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. हमारा प्रदेश निरंतर विकास की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो और सभी आपदाएं और विपदाओं से यह दूर रहे यही जागेश्वर धाम में मन्नत मांगी.