Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 100 रन से दी मात

(स्पोर्ट्स डेस्क) : रीस टोप्ली (9.5 ओवर, 24 रन, छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजी लाचार नज़र आयी और 146 रन पर ऑल-आउट होकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मैच गुरुवार को 100 रन से हार गयी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 247 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय पारी 146 रन पर ही सिमट गयी। भारत के लिये रवींद्र जडेजा ने 29(44), हार्दिक पांड्या ने 29(44) और सूर्यकुमार यादव ने 27 रन बनाये। इंग्लैंड के लिये टोप्ली ने छह विकेट झटके जबकि डेविड विली (नौ ओवर, 27 रन), ब्राइडन कार्स (सात ओवर, 32 रन), मोईन अली (चार ओवर, 30 रन) और लायम लिविंग्स्टन (दो ओवर, चार रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज़ का तीसरा मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज़ विजेता होगी।