Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

144 सालों में पहली बार दुनिया को मिला पहला टेस्ट चैम्पियन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 8 विकेट से धूल चटा दी. इसी के साथ कीवी टीम दुनिया की पहली टेस्ट चैम्पियन बन गई है. क्रिकेट के इतिहास के 144 सालों में पहली बार दुनिया को न्यूजीलैंड के रूप में उनका पहला टेस्ट चैम्पियन मिल गया है.
2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बाद इस जीत ने न्यूजीलैंड के फैंस में जोश भर दिया और ये ही वजह है कि फैंस ने जीत का जबर्दस्त जश्व मनाया.
दूसरी पारी में 170 रन पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया ने मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का छोटा सा टारगेट रखा था, जिसे उन्होंने आसानी से दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ कीवी टीम दुनिया की पहली टेस्ट चैम्पियन बन गई है.