Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

7 सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच

देहरादून, न्यूज़ आई: हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को लेकर कांग्रेस आगामी चुनाव तक गरमाए रखना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले में सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे की रैली हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण करने के मामले ने तूल पकड़ा। कांग्रेस का पार्टी के राष्ट्रीय दलित नेता खरगे के अपमान को लेकर आक्रामक रुख है। कांग्रेस की मांग है कि राज्यपाल से लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों व सभी पुलिस थानों में तहरीर देने के बाद भी शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की शह पर हल्द्वानी में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply